एजुकेशन

Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में फ्री पढ़ाई का सुनहरा मौका, 20 फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान में RTE के तहत प्री प्राइमरी और पहली क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इस संबंध में पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बच्चों के लिए एडमिशन के लिए अभिभावक www.rajpsp.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

RTE Admission 2026

राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026

Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान में शिक्षा के अधिकार यानी RTE के तहत आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन लेकर मुफ्त शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार हैं। RTE के माध्यम से प्री प्राइमरी और 1 कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के राजस्थान के प्राइवेट स्कूल में अपने बच्चों के एडमिशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

कब शुरू होंगे राजस्थान RTE एडमिशन 2026 के लिए आवेदन

राजस्थान में RTE की तहत एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली है। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 है। अभिभावकों को सलाह है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार न करे और आवेदन प्रक्रिया समय रहते हुए www.rajpsp.nic.in से पूरी करें।

किन क्लास में ले सकते हैं प्रवेश

जानकारी के लिए बता दें कि प्री प्राइमरी (PP3, 4, 5) और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

केवल 5 स्कूलों को कर सकते हैं चुनाव

RTE के तहत आवेदन करने वाले अभिभावक केवल प्री-प्राइमरी और कक्षा 1 के लिए केवल 5 स्कूलों का चुनाव कर सकते हैं। लेकिन उन्हें यह ध्यान रखना है कि यह स्कूल उनके निवास स्थान के 10 किलोमीटर के रेडियस में स्थित हो।

राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन शुल्क

राजस्थान आरटीई के तहत आवेदन के लिए कोई फीस नहीं है। आवेदन फॉर्म पूरी तरह से निशुल्क है। विद्यालयों के चयन के लिए भी किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।

कब से शुरू होगी लॉटरी प्रक्रिया

4 मार्च को आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉटरी की प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू होगी। इस लॉटरी में जिन बच्चों को स्थान मिलेगा उन्हें 6 से 11 मार्च के बीच च्वाइस फिलिंग में बदलाव करने का मौका मिलेगा। 13 मार्च को स्कूल आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी और 21 मार्च को वेरिफिकेशन कर बच्चे को एडमिशन दिया जाएगा।

एडमिशन के लिए आयु सीमा क्या है?

Pre Primary 3+ (PP.3+)3 से 4 वर्ष तक
Pre Primary 4+ (PP.4+)4 से 5 वर्ष तक
Pre Primary 5+ (PP.5+)5 से 6 वर्ष तक
Class 1 6 से 7 वर्ष तक

Rajasthan RTE Admission 2026 शेड्यूल

क.सं.विवरण / गतिविधिटाइमफ्रेमदायित्व निर्धारण
1विज्ञापन जारी करनादिशा-निर्देश जारी होने के तत्काल बादनिदेशालय व सम्बन्धित निजी विद्यालय
2विद्यालय प्रोफाइल अपडेट करना17 फरवरी 2026 तकसम्बन्धित विद्यालय
3ऑनलाइन आवेदन व दस्तावेज अपलोड करना20 फरवरी से 04 मार्च 2026 तकसम्बन्धित अभिभावक
4ऑनलाइन लॉटरी द्वारा वरीयता निर्धारण06 मार्च 2026राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा
5विद्यालय चयन क्रम में परिवर्तन (Choice Filling)06 मार्च से 11 मार्च 2026 तकअभिभावक द्वारा
6प्रथम चरण आवंटन (गैर राजकीय विद्यालय)13 मार्च 2026राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा
7दस्तावेज सत्यापन (प्रथम चरण)13 मार्च से 21 मार्च 2026 तकसम्बन्धित गैर राजकीय विद्यालय
8प्रथम चरण से सम्बन्धित परिवेदनाओं का निस्तारण13 मार्च से 25 मार्च 2026 तकसीबीईओ / जिशिअ / संयुक्त निदेशक
9द्वितीय चरण आवंटन27 मार्च 2026राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा
10दस्तावेज सत्यापन (द्वितीय चरण)27 मार्च से 04 अप्रैल 2026 तकसम्बन्धित गैर राजकीय विद्यालय
11द्वितीय चरण से सम्बन्धित परिवेदनाओं का निस्तारण27 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तकसीबीईओ / जिशिअ / संयुक्त निदेशक
12तृतीय चरण आवंटन (आवश्यक होने पर)13 अप्रैल 2026राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा
13दस्तावेज सत्यापन (तृतीय चरण)13 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तकसम्बन्धित गैर राजकीय विद्यालय
14तृतीय चरण से सम्बन्धित परिवेदनाओं का निस्तारण13 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तकसीबीईओ / जिशिअ / संयुक्त निदेशक

कितने चरणों में पूरी होगी एडमिशन की प्रक्रिया

राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण के एडमिशन 6 मार्च से 21 मार्च तक होंगे। दूसरा चरण 27 मार्च से 10 अप्रैल तक होगा। तीसरा चरण में एडमिशन 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक पूरे होंगे।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article