RSSB Rajasthan REET Result 2026 Declared On rssb.rajasthan.gov.in: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने तीसरी-श्रेणी शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा यानी रीट मेन्स (Rajasthan REET Result 2026) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (Rajasthan REET Result) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बता दें राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से रीट मेन्स परीक्षा 17 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 को जारी किए गए थे. इसके बाद 27 फरवरी 2026 को Answer Key जारी हुई थी और अब आखिरकार 27 मई 2026 को रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 नवंबर 2025 से शुरू हुए थे और उम्मीदवारों को 6 दिसंबर 2025 तक आवेदन करने का मौका मिला था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Rajasthan REET Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Rajasthan REET Level 1 & Level 2 Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अपर टीचर के कुल 2123 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें नॉन टीएसपी और टीएसपी दोनों क्षेत्र शामिल हैं।
Rajasthan REET Result 2026 : दो स्तरों में होती है परीक्षा
राजस्थान में REET परीक्षा सरकारी स्कूलों के लिए योग्य और सक्षम शिक्षकों के चयन के लिए आयोजित की जाती है। रीट पास करने के बाद अभ्यर्थी कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाती है। यहां लेवल 1 प्राथमिक कक्षाओं यानी कक्षा 1 से 5वीं तक और लेवल 2 एग्जाम उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए निर्धारित होती है।
