Rajasthan PTET Admit Card 2025: एक क्लिक से डाउनलोड करें राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड, ptetvmoukota2025.com पर जारी

Rajasthan PTET Admit Card 2025 Date Sarkari Result Download Link at ptetvmoukota2025.com (पीटीईटी एडमिट कार्ड कब जारी होगा?): राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा।

Rajasthan PTET Admit Card 2025 Date Sarkari Result Download Link at ptetvmoukota2025.com (पीटीईटी एडमिट कार्ड कब जारी होगा?): राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की ओर से राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) का एडमिट कार्ड (Rajasthan PTET Admit Card 2025) जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan PTET Admit Card 2025

Rajasthan PTET Admit Card 2025

Rajasthan PTET Exam 2025 Date: किस तारीख को होगी परीक्षा

राजस्थान पीटीईटी का आयोजन 15 जून को राज्य के 41 जिलों में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 736 केंद्रों पर होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल परीक्षा के लिए लगभग 2.73 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed