Rajasthan Police RAC 12th Battalion New Delhi physical exam on December 8: आरएसी(आईआर) 12वीं बटालियन नई दिल्ली की कांस्टेबल भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक मापतोल परीक्षा का आयोजन 8 दिसम्बर को सुबह 6 बजे से राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में किया जाएगा।
Rajasthan Police RAC Recruitment PET
12वीं बटालियन आरएसी(आईआर) के कमाण्डेंट केवल राम ने बताया कि परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र राजस्थान पुलिस की वेबसाइट से डाउनलोड कर विज्ञप्ति के अनुसार मूल प्रमाण पत्रों व उनकी स्व-प्रमाणित प्रति और राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य एवं फिटनेस प्रमाण पत्र के साथ परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
कुछ दिन पहले जारी हुआ था दो बटालियन का रिजल्ट
पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा आरएसी कांस्टेबल भर्ती—2025 (सामान्य) हेतु आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का वर्गवार परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है। जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान आरएसी कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा दी थी, वह राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि पुलिस मुख्यालय द्वारा पांचवीं और 12वीं बटालियन का रिजल्ट जारी किया गया है। अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर की आवश्यकता होगा।
