AIBE 20 Answer Key 2025: जारी हुई ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XX की आंसर की, इस लिंक से करें चेक
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Dec 4, 2025, 06:29 AM IST
AIBE 20 Answer Key 2025 Released: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XX की आंसर की जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे allindiabarexamination.com से आंसर की चेक कर सकेंगे, ऑब्जेक्शन विंडो 10 दिसंबर तक के लिए खुली है।
एआईबीई 20 आंसर की 2025
AIBE 20 Answer Key 2025 Pdf: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 20 की आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक साइट allindiabarexamination.com से आंसर की चेक कर सकेंगे। बता दें, ये प्रोविजनल आंसर की है, उम्मीदवारों को 10 दिसंबर, 2025 तक ऑब्जेक्शन करने का मौका दिया गया है। इसके बाद विंडो बंद हो जाएगी, और बीसीआई उठाई गई आपत्तियों पर गौर करेगा, यदि वे सही होंगी तो आंसर की में बदलाव करके फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा करेगा।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 20 का आयोजन 30 नवंबर को किया था।
BCI ने इस बार आंसर की जल्दी जारी की है, आमतौर पर परीक्षा के दो हफ्ते के अंदर आंसर की जारी की जाती है। यही कारण है कि रिजल्ट भी जल्दी जारी किए जाने की संभावना है।
AIBE 20 Answer Key 2025 How to Check
AIBE 20 Answer Key 2025 Download करने के स्टेप्स:-
स्टेप 1: AIBE 20 Answer Key 2025 Official Website allindiabarexamination.com पर जाएं
स्टेप 2: होमपेज पर, कैंडिडेट्स “AIBE 20 Answer Key 2025 Link” टाइटल वाला लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: फिर वहां दिए ऑप्शन में से अपना क्वेश्चन बुकलेट सेट/कोड चुने
स्टेप 5: AIBE 20 Answer Key 2025 Pdf रूप में खुल जाएगी
स्टेप 6: AIBE 20 Answer Key 2025 Pdf Download करें
प्रोविजनल आंसर की से क्या होगा
कैंडिडेट्स अब जवाबों को क्रॉस-वेरिफाई कर सकते हैं और मार्किंग स्कीम का इस्तेमाल करके अपने टेंटेटिव मार्क्स कैलकुलेट कर सकते हैं। अगर कोई छात्र आंसर की में दिए जवाब से संतुष्ट नहीं है, तो वे ऑब्जेक्शन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें डेडलाइन से वैध सबूतों के साथ ऑब्जेक्शन करना होगा।