राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें ​कैसे करें डाउनलोड

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे recruitment.rajasthan.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 24 जुलाई 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी (Image - Chatgpt)

RSSB ने अपने आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिया है। बोर्ड डाक या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा। Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 Download करने के लिए आपको अपनी SSO ID या एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

End of Feed