एजुकेशन

School Closed in Rajasthan Punjab: राजस्थान के जोधपुर में अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, कलेक्टर ने जारी किए आदेश, जानें कारण

School Closed in Rajasthan Punjab: भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पश्चिमी राजस्थान में स्थित जोधपुर जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके बाद कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जिले के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों में गुरुवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Image

Jodhpur School Closed

School Closed in Rajasthan Punjab: भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके बाद कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जिले के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों में गुरुवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे।

पहलगाम हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में की गई सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया जिसमें 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। इसके बाद भारत में भी कई स्थानों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है जिसमें जोधपुर भी शामिल है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को देखते हुए जोधपुर और किशनगढ़ एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है।

Rajasthan School Closed: राजस्थान में कहां स्कूल बंद

कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जारी आदेश में कहा है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए जोधपुर प्रशासन ने आज से अगले आदेश तक सभी निजी व सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ियों में अवकाश की घोषणा की है। आदेश में साफ कहा गया है कि इस आदेश का पालन सभी प्राइवेट, सरकारी और आंगनवाड़ी स्कूलों को करना होगा। पालन ना करने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी

Punjab School Closed: पंजाब के इन जिलों में स्कूल बंद

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों में गुरुवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन वो 6 जिले हैं, जहां स्कूल आज बंद रहेंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article