Rajasthan Grade-4 Answer Key: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्तियां 6 से 8 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन दर्ज होंगी। इसके लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नए ऑब्जेक्शन फॉर्मेट का उपयोग करना होगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की सचिव प्रीती माथुर ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी ग्रेड-IV सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के प्रश्न पत्र और प्रारंभिक उत्तर कुंजियां बोर्ड की वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर परीक्षार्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई है। उन्होंने बताया कि 19 से 21 सितम्बर तक आयोजित चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी परीक्षा कोड- DS22,A23Z,1XY2,DB29,56HH & JK1 पर आपत्तियां 6 से 8 दिसम्बर मध्य रात्रि तक बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं।
प्रीति माथुर बताया कि परीक्षार्थियों के सुविधा के लिए अभ्यर्थी की एसएसओ आईडी पर क्वेश्चन ऑब्जेक्शन सेक्शन में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और एनसीईआरटी की पुस्तकों की सूची सन्दर्भ के लिए उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने ने बताया कि विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को मास्टर प्रश्न पत्र (जो वेबसाइट पर अपलोड है) के आधार पर ही आपत्ति करनी होगी। अलग-अलग सेट्स के प्रश्नों का क्रम भिन्न होता है, इसलिए विकल्पों की जांच सावधानीपूर्वक करें। बिना प्रमाण के आपत्ति अमान्य मानी जाएगी।
ऑप्जेक्शन का शुल्क
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक प्रश्न पर 100 रुपये आपत्ति शुल्क ली जाएगी। अभ्यर्थी एसएसओ आईडी से लॉगिन कर जितने प्रश्न पर आपत्ति करेंगे, उतनी फीस जमा करनी होगी। बिना फीस वाली आपत्तियों रद्द हो जाएंगी। बोर्ड ने यह भी कहा कि यह मौका बार-बार नहीं मिलेगा।
कबब आएगा रिजल्ट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड चेयरमैन आलोक राज ने बताया कि अगर आपत्तियां कम आईं तो जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है। बोर्ड की वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
