Rajasthan Graduate level CET: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा खबर सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने स्नातक यानी ग्रेजुएशन लेवल कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि सीईटी परीक्षा राज्य सरकार की विभिन्न अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवाओं में निकलने वाली भर्तियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं।
Rajasthan Graduate level CET के लिए 4 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन (Photo- AI)
कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
बता दें कि आरएसएसबी द्वारा सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार, 4 जुलाई 2026 से शुरू की जाएगी। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि की बात करें तो वह अगस्त 2 अगस्त 2026 है। उम्मीदवारों के पास सीईटी परीक्षा के लिए आवेनद करने का करीब-करीब 30 दिन का समय है। लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह लास्ट डेट का इंतजार न करें और समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।
कौन कर सकता है आवेदन?
राजस्थान सीईटी (Rajasthan Graudation Level CET Exam) परीक्षा के लिए वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर ली है। इसके अलावा, जो छात्र ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं या अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वह भी इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, मुख्य भर्ती के समय उन्हें अपनी फाइनल डिग्री प्रस्तुत करनी होगी।
इस परीक्षा की आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, 1 जनवरी 2027 को उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP Board Exam 2027 के लिए UPMSP ने कसी कमर, ऑनलाइन होगा एग्जाम सेंटर्स सिलेक्शन, ऑनलाइन शेड्यूल जारी
क्या है सीईटी परीक्षा का पैटर्न और मार्किंग स्कीम
- राजस्थान CET 2026 का आयोजन ऑफलाइन मोड में की जाएगी।
- परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
- परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी।
- पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलेगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक जरूरी
मुख्य भर्ती परीक्षाओं या इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सामान्य व अन्य श्रेणियों को कम से कम 40% अंक लाना अनिवार्य है, जबकि SC और ST वर्ग के छात्रों को इसमें 5% की छूट मिलेगी, जिसके अनुसार, इन्हें केवल 35% अंकों की जरूरत होगी।
कैसे करें राजस्थान ग्रेजुएशन लेवल सीईटी के लिए आवेदन
स्टेप 1 - सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 - अपनी SSO ID की मदद से लॉगिन करें (यदि आईडी नहीं है, तो पहले नया रजिस्ट्रेशन करें)।
स्टेप 3 - इसके बाद One Time Registration (OTR) की प्रक्रिया को पूरा करें और निर्धारित शुल्क जमा करें।
स्टेप 4 - अब डैशबोर्ड पर दिख रहे "CET Graduation Level 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां सही-सही भरें और अपने दस्तावेज, फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें।
स्टेप 6 - आखिरी में पूरे फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -NEET UG 2026: नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट चेक करें चेक, यहां देखें स्टेप बाय स्टेप तरीका
क्या है आवेदन शुल्क?
राजस्थान सीईटी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' शुल्क देना होगा, जो श्रेणियों के आधार पर तय किया गया है। सामान्य और ओबीसी क्रीमी लेयर श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांगजन श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
