RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2024: आरबीएसई 10वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर किसी भी वक्त कक्षा 10वीं के रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर (Rajasthan Board 10th Result) सकता है। बोर्ड के विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो (Rajasthan Board Result) चुका है। अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। रिजल्ट 27 मई को जारी किया जा सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024: यहां देखें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
Rajasthan Board 10th Result: इतने लाख छात्रों के रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए करीब 9 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जबकि पिछले वर्ष कुल 1066270 छात्र एग्जाम में शामिल हुए थे। वहीं पास पर्सेंटेज कुल 90.49 फीसदी दर्ज किया गया था। यहां 84.38 पर्सेंट छात्राएं और 81.62 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे।Rajasthan Board 10th Result: यहां देखें पिछले 5 साल का पास पर्सेंटेज
| 2023 | 90.49% |
| 2022 | 82.89% |
| 2021 | 99.56% |
| 2020 | 80.64% |
| 2019 | 79.85% |
| 2018 | 79.86% |
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024
- सबसे पहले Rajasthan Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RBSE 10th Result 2024 Marksheet: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम (Student Name)
- रोल नंबर (Roll Number)
- स्कूल का नाम (School Name)
- स्कूल कोड (School Code)
- विषयवार मार्क्स (Subjectwise Marks)
- प्रैक्टिकल में मार्क्स (Practical Marks)
- थ्योरी मार्क्स (Theory Marks)
- कुल मार्क्स (Total Marks)
