Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2024 Toppers List: राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड रिजल्ट में जोधपुर के छगनलाल ने किया टॉप, यहां देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2024 Toppers List: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया जारी। जोधपुर के छगनलाल प्रजापति 600 में से 558 अंक के साथ रहे टॉपर। यहां देखें पूरी टॉपर लिस्ट।

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2024 Toppers List: राजस्थान के वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 30 जून को आयोजित की गई थी। अब इस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- result.predeledraj2024.in पर जाना होगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया जारी। जोधपुर के छगनलाल प्रजापति 600 में से 558 अंक के साथ रहे टॉपर। जबकि अलवर के रहने वाले निश्चल शर्मा दूसरे स्थान पर रहे हैं।

राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट कोर्स यानी Rajasthan BSTC जो अब प्री डीएलएड कोर्स के नाम से जाना जा रहा है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा (VMOU, Kota) की तरफ से इस कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जून को किया गया था। इस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट लिंक जारी हो गया है। हालांकि, छात्र स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव होने का बाद ही चेक कर सकेंगे। लिंक एक्टिव होने के बाद नीचे बताए स्टेप्स से रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

End of Feed