Rajasthan BSTC Pre DElEd Counselling Result 2024: राजस्थान बेसिक स्कूल टीचर सर्टिफिकेट (Rajasthan BSTC) जिसे अब प्री डीएलएड के नाम से जाना जाता है उसे लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, Rajasthan Pre DEdEd 2024 के लिए काउंसलिंग का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- predeledraj2024.in पर जाना होगा।
राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 17 जुलाई 2024 को जारी हुआ था। इस परीक्षा का आयोजन 30 जून 2024 को 33 जिलों के 1917 केंद्रों पर हुआ था। परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को लिए काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया था। अब काउंसलिंग का रिजल्ट भी जारी हो गया है। काउंसलिंग रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
Rajasthan BSTC Counselling Result ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- predeledraj2024.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर काउंसलिंग रिजल्ट या प्री डीएलएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Check Result के ऑप्शन पर जाएं।
- अब यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- लॉगिन करके रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Rajasthan BSTC Pre DElEd Counselling Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
Rajasthan Pre DElEd के लिए फीस
राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग में मेरिट लिस्ट चेक करने के बाद कैंडिडेट्स को दो वर्षीय प्री डीएलएड सीट के लिए 13,555 रुपए 4 से 11 अगस्त तक फीस जमा करवानी होगी। वहीं, उम्मीदवारों को 5 से 12 अगस्त तक आवंटित कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाने के बाद रिपोर्टिग करनी होगी। फीस पेमेंट के लिए अभ्यर्थी ईमित्र, डेबिट, क्रेडिट या नेट-बैकिंग का विकल्प चुन सकते हैं।
राजस्थान बीएसटीसी एडमिशन की पूरी प्रक्रिया वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा पूरी कराई जा रही है। ऐसे में काउंसलिंग और कॉलेज की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। इसमें राजस्थान के लगभग हर जिले में दाखिला मिलेगा। कॉलेज की लिस्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- predeledraj2024.in पर जाना होगा।
