एजुकेशन

Rajasthan Board Result 2023: इस दिन जारी होगा राजस्थान बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 11, 2023, 09:59 AM IST

Rajasthan Board Result 2023 Date and Time: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान जल्द ही मैट्रिक या 10वीं परीक्षा 2023 का परिणाम जारी करने वाला है, जिन छात्रों ने इस बार राज्य की बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया है, वे यहां से अनुमानित रिजल्ट का समय व दिन देख सकते हैं, साथ ही जान पाएंगे कि राजस्थान बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कैसे देखें।

Image

राजस्थान बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 2023 (image source - pixabay)

The Rajasthan Board of Secondary Education Rajasthan Board 10, 12 Board Exam 2023 Result की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है, बता दें, जिन छात्रों ने इस बार राजस्थान बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया है, वे यहां से रिजल्ट देखने का तरीका, वेबसाइट, अनुमानित समय व दिन की जानकारी देख सकेंगे। राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा।

यदि आपने भी इस साल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा में भाग लिया है, तो रिजल्ट को लेकर आपका इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान बोर्ड जल्द ही परिणाम घोषित कर सकता है। राजस्थान बोर्ड ने 16 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक कक्षा 10वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 9 मार्च से 12 अप्रेल 2023 तक किया गया था।

पहले आएगा 12वीं का रिजल्ट

हर साल की तरह पहले 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा, ताकि छात्रों को स्नातक प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा की तैयारी का समय मिल सके। जो उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख या डाउनलोड कर सकते हैं।

आरबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख और समय अभी घोषित नहीं किया गया है, लेकिन रिजल्ट की जानकारी जल्द से जल्द टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल

पर दी जाएगी। इन परिणामों को देखने के लिए लॉगिन करने और रोल नंबर का उपयोग करना होगा।

How to Check RBSE 10th Result 2023 Online? आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर सर्च करें और रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। (रिजल्ट जारी होने के बाद)
  • दिए गए स्थान में अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 का परिणाम 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीएसई 12वीं परीक्षा का परिणाम पहले जारी होगा, जबकि 10वीं रिजल्ट 2023 मई-जून 2023 तक घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि छात्र इस बारे में अधिक अपडेट और जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर रख सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट डैट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article