REET Mains Result 2026 : राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के अनुसार आज तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का परिणाम जारी नहीं हो सकेगा। अब बोर्ड कल से परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले लेवल-2 का रिजल्ट जारी किया जाएगा, जबकि लेवल-1 का परिणाम सबसे आखिर में घोषित किया जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।
REET Mains Result
बताया जा रहा है कि सबसे पहले लेवल 2 का परिणाम जारी किया जाएगा, जबकि सबसे आखिर में लेवल 1 का रिजल्ट जारी घोषित होगा। बोर्ड अगले 10 दिनों के भीतर सभी परिणाम जारी करने की तैयारी कर रहा है।
अभ्यर्थियों का इंतजार कब होगा खत्म ?
ऐसे में अब लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और बोर्ड की अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।
अपना रिजल्ट कैसे देखें- How to check REET Mains result ?
- रिजल्ट जारी होने के बाद, आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड और फाइनल मेरिट लिस्ट देख सकते हैं: RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Results' टैब पर क्लिक करें।
- प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल टीचर की डायरेक्ट भर्ती के लिंक को चुनें।
- पूछे जाने पर अपनी SSO ID और जन्मतिथि डालें।
- PDF डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर या नाम खोजने के लिए Ctrl+F (या Cmd+F) का इस्तेमाल करें।
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती राजस्थान की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जाती है। इस भर्ती के जरिये हजारों पदों पर शिक्षक नियुक्त होते हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं ताकि आगे की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो सके।
