उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर भर्ती शुरू, मिलेंगी नई सुविधाएं, CM धामी ने किए 8 बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य पुलिस में करीब 1,600 खाली पदों पर भर्ती शुरू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की सुविधाएं बढ़ाने और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आठ अहम पहल की घोषणा भी की गई है।

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य पुलिस में करीब 1,600 खाली पदों पर भर्ती शुरू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की सुविधाएं बढ़ाने और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आठ अहम पहल की घोषणा भी की गई है। मुख्यमंत्री ने ये ऐलान देहरादून की पुलिस लाइंस में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम के दौरान किया। इस मौके पर उन्होंने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को सम्मानित भी किया।

Pushkar Singh Dhami announces 1600 police hiring

उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर भर्ती शुरू

सीएम धामी ने बताया कि पुलिस थानों और चौकियों के सालाना बजट को 4 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 8 करोड़ रुपये किया जाएगा। इससे पुलिस इकाइयों को अपने जरूरी कामकाज और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा जांच अधिकारियों को आधुनिक इन्वेस्टिगेशन किट दी जाएंगी, ताकि वे मामलों की जांच बेहतर तरीके से कर सकें।

End of Feed