Punjab Police Constable Result 2024 Kab Aayega Date (पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024): पंजाब पुलिस रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। पंजाब पुलिस की ओर से कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट (Punjab Police Constable Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Punjab Police Constable Result 2024
Punjab Police Constable Result 2024: कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार
पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई से 16 अगस्त 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 21 अगस्त को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 23 अगस्त तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। अब अभ्यर्थी बेसब्री से पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे हैं।
Punjab Police Constable Result 2024 Date: कब तक आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 12 सितंबर को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download Punjab Police Constable Result 2024
- पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कांस्टेबल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Punjab Police Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के कुल 1746 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 19,900 रुपए महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
