PSEB Punjab Board Date Sheet 2023: जारी हुई 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 25, 2023, 05:08 PM IST

PSEB Punjab Board Date Sheet 2023: पंजाब बोर्ड डेटशीट का इंंतजार खत्म हो चुका है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की फाइनल परीक्षा के लिए आज आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी कर दिया है।

PSEB Punjab Board Date Sheet 2023, PSEB 10th, 12th Time Table 2023: पंजाब बोर्ड एग्जाम डेटशीट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां पंजाब बोर्ड परीक्षा की डेटशीट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से भी परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

PSEB Exam Date Sheet 2023

PSEB Exam Date Sheet 2023

Punjab Board 10th, 12th Exam 2023: कब होगी परीक्षा

पंजाब बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 20 अप्रैल 2023 तक सुबह 10 बजे से 1:15 बजे तक किया जाएगा। जबकि, कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 20 अप्रैल 2023 तक होगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 2 बजे से दोपहर 5:15 बजे तक होगी। इसके साथ ही पंजाब बोर्ड ने 5वीं और 8वीं परीक्षा के लिए भी टाइम टेबल जारी किया है। जिसके अनुसार 5वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 6 मार्च और 8वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक चलेगी।

End of Feed