एजुकेशन

PSEB Punjab Board Date Sheet 2023: जारी हुई 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 25, 2023, 05:08 PM IST

PSEB Punjab Board Date Sheet 2023: पंजाब बोर्ड डेटशीट का इंंतजार खत्म हो चुका है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की फाइनल परीक्षा के लिए आज आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी कर दिया है।

Image

PSEB Exam Date Sheet 2023

Photo : iStock

PSEB Punjab Board Date Sheet 2023, PSEB 10th, 12th Time Table 2023: पंजाब बोर्ड एग्जाम डेटशीट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां पंजाब बोर्ड परीक्षा की डेटशीट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से भी परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

Punjab Board 10th, 12th Exam 2023: कब होगी परीक्षा

पंजाब बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 20 अप्रैल 2023 तक सुबह 10 बजे से 1:15 बजे तक किया जाएगा। जबकि, कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 20 अप्रैल 2023 तक होगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 2 बजे से दोपहर 5:15 बजे तक होगी। इसके साथ ही पंजाब बोर्ड ने 5वीं और 8वीं परीक्षा के लिए भी टाइम टेबल जारी किया है। जिसके अनुसार 5वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 6 मार्च और 8वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक चलेगी।

How to download PSEB 10th, 12th Time Table 2023

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन मे जाएं।
  • इसके बाद Date Sheet Matriculation Examination March 2023 या Date Sheet Sr. Secondary Examination Feb. 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर पंजाब बोर्ड 10वीं और 12वीं टाइम टेबल का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स पंजाब बोर्ड डेटशीट 2023 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
PSEB 10th Exam Date Sheet 2023

Punjab Board Exam 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

पंजाब बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article