एजुकेशन

PSEB Punjab Board 8th Result 2023 Marksheet: इस Link से डाउनलोड करें पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट की मार्कशीट

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 28, 2023, 01:57 PM IST

PSEB Punjab Board Class 8th Result 2023 Marksheet Download Link at www.pseb.ac.in: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज यानी बुधवार, 26 अप्रैल 2023 को कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा करने जा रहा है। इस साल, PSEB कक्षा 8वीं की परीक्षा में करीब 3 लाख छात्र शामिल हुए हैं। ये सभी छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

PSEB 8th Result 2023 Marksheet Download

PSEB 8th Result 2023 Marksheet Download Link at pseb.ac.in: पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज यानी बुधवार, 26 अप्रैल 2023 को कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा करने जा रहा है। PSEB 8th Class Result 2023 को आज 2:30 बजे जारी किया जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं के छात्र या उनके माता पिता pseb.ac.in से रिजल्ट देख सकेंगे। इस साल, PSEB कक्षा 8वीं की परीक्षा में करीब 3 लाख छात्र शामिल हुए हैं। ये सभी छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। Times Now Navbharat डिजिटल पर हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप PSEB 8th Class Marksheet डाउनलोड कर सकते हैं।

पंजाब बोर्ड द्वारा आयोजित 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की मार्कशीट (Punjab Board 8th Class Marksheet) डाउनलोड करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको पंजाब बोर्ड 8वीं कक्षा के रोल नंबर की जरूरत होगी। सबसे पहले आपको पंजाब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा। उसके बाद वहां पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 के लिए रोल नंबर डालना होगा। नाम या रोल नंबर भरकर सबमिट करने के बाद आपके नंबर स्क्रीन पर आ जाएंगे और मार्कशीट डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखेगा। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी पैरेंट्स को डाउनलोड कर लेनी चाहिए।

How to Download PSEB Class 8th Result Marksheet

  • सबसे पहले पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध पंजाब बोर्ड 8वीं परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें। -
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसके नीचे ही आपको डाउनलोड मार्कशीट का ऑप्शन नजर आएगा।

PSEB Punjab Board Result 2023, Sarkari Result 2023

बता दें कि इस बार पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 22 मार्च 2023 तक निर्धारित थी। हाल ही में PSEB ने कक्षा 5वीं के परिणाम जारी किए थे, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.69 प्रतिशत रहा। पिछले साल यानी 2022 में पंजाब बोर्ड की कक्षा 8वीं की परीक्षा में पास प्रतिशत 98.25 दर्ज किया गया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 98.70 प्रतिशत और लड़कों का 97.86 प्रतिशत दर्ज किया गया।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article