PSEB Punjab Board 12th Result 2024 Date And Time, Kab Aayega, Sarkari Result 2024: पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अहम (Punjab Board 12th Result) सूचना है। पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही इंटरमीडिएट के रिजल्ट की घोषणा कर (PSEB 12th Result) सकता है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो 30 अप्रैल तक नतीजे जारी कर (Punjab Board Result) दिए जाएंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर रिजल्ट उपलब्ध (PSEB Result 2024) दिया जाएगा। छात्र यहां अपने रोल नंबर वाइज परिणाम चेक कर सकेंगे।
PSEB Punjab Board 12th Result 2024 Date: यहां देखें कब जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
Punjab Board 12th Result: प्रेस कांफ्रेंस के जरिए रिजल्ट
बता दें रिजल्ट की घोषणा हर बार की तरह इस बार भी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए की जाएगी। इस बार पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षआ 13 फरवरी से शुरू होकर 30 मार्च 2024 को समाप्त हुई थी। परीक्षा के लिए लगभग 3 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके एक या दो विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 मार्क्स से कम अंक आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा।Punjab Board 12th Result 2024 Date: कब जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
बीते वर्ष पंजाब बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की घोषणा 24 मई को की गई थी। हालांकि इस बार रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो 30 अप्रैल तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख व समय को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।Punjab Board 12th Result: यहां देखें पास पर्सेंटेज
पिछले साल यानी 2023 में पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 96 हजार 709 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 2,74,378 स्टूडेंट पास हुए थे। यहां कुल पासिंग पर्सेंटेज 92.47% देखने को मिला था। जिसमें लड़कों का पास पर्सेंटेज 95.25 व लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 95.14% था। उम्मीद है कि इस बार भी इसी के आसपास पास प्रतिशत देखने को मिल सकता है। स्टूडेंट यहां जान सकते हैं कि पिछले 9 साल में कब कब रिजल्ट जारी हुआ।Punjab Board 12th Result 2024
| 2023 | 24 मई |
| 2022 | 28 जून |
| 2021 | 30 जुलाई |
| 2020 | 11 मई |
| 2019 | 11 मई |
| 2018 | 23 अप्रैल |
| 2017 | 14 मई |
| 2016 | 14 मई |
| 2015 | 12 मई |
How To Check Punjab Board 12th Result 2024
- सबसे पहले pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर PSEB Punjab Board 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Punjab Board 12th Result 2024 Via SMS
- पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद यदि साइट क्रैश होती है तो छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एसएमएस के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
- सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
- यहां PB12 टाइप कर स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद 5676750 पर भेजें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
पीएसईबी इंटरमीडिएट के छात्रों से अनुरोध है कि लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें व टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन से जुड़े रहें। यहां आपको रिजल्ट की तारीख व समय की सबसे पहले जानकारी दी जाएगी।
