एजुकेशन

Punjab Board PSEB 8th Result 2023: पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Apr 28, 2023, 01:00 PM IST

PSEB 8th Result 2023 on www.pseb.ac.in: पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज यानी 28 अप्रैल को कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Image

pseb 8th result 2023: पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट

PSEB 8th Result 2023 on www.pseb.ac.in: पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज यानी 28 अप्रैल 2023 को कक्षा 8वीं का रिजल्ट घोषित कर (PSEB 8th Result) सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, पंजाब बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर (PSEB 8th Result 2023) लिया है। तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। उम्मीद है कि शाम तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद pseb.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

बता दें इस बार पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 22 मार्च 2023 तक निर्धारित थी। इसके लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

PSEB 8th Result 2023 : ऐसे चेक करें पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Punjab Board Class 8th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अपना रिजल्ट डेक्सटॉप पर सेव करें या इसकी एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।

PSEB Class 8th Result 2023: एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट

इसके अलावा छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं, यहां PSEB08 टाइप कर बिना स्पेस दिए अपनो रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेजें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

पास होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स

पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि किसी एक विषय में आपके न्यूनतम मार्क्स से कम अंक होते हैं तो छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठना होगा। वहीं कक्षा 8वीं में पास होने वाले छात्रों को 9 क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा।

यहां देखें पासिंग पर्सेंटेज

बीते वर्ष यानी साल 2022 में 8वीं कक्षा के लिए कुल 3.7 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें से करीब 3.2 लाख छात्रों ने परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें से 98.25 प्रतिशथ छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article