एजुकेशन

PSEB 8th Result 2023 Declared: घोषित हुए पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं के रिजल्ट, 98.01% छात्र हुए पास, देखें टॉपर्स लिस्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 28, 2023, 03:05 PM IST

PSEB 8th Result 2023 OUT: कक्षा आठवीं के जिन छात्रों ने पंजाब बोर्ड की परीक्षा में भाग लिया था, उनके लिए Punjab Class 8 results जारी कर दिया गया है, लेकिन डायरेक्ट लिंक 29 अप्रेल को एक्टिव किया जाएगा। इन रिजल्ट को दोपहर 2:30 बजे जारी किया गया। इस बार 98.01% छात्र पास हुए हैं

Image

पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं के रिजल्ट 2023

Punjab School Education Board PSEB 8th Result 2023 की घोषणा कर दी गई है, जिन छात्रों ने पंजाब बोर्ड 2023 की आठवीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था, उनके लिए Punjab Class 8 results जारी कर दिया गया है, लेकिन डायरेक्ट लिंक 29 अप्रेल को एक्टिव किया जाएगा। इन रिजल्ट को दोपहर 2:30 बजे जारी किया गया। इस बार 98.01% छात्र पास हुए हैं।

देखें कितने प्रतिशत बच्चे हुए पास

  • सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत : 97.88 प्रतिशत
  • अशासकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत : 99.12 प्रतिशत
  • सहायता प्राप्त विद्यालयों का पास प्रतिशत : 94.44 प्रतिशत

PSEB 8वीं क्लास रिजल्ट 2023 टॉपर्स के नाम

रैंक 1लवप्रीत कौर
रैंक 2गुरनकीत कौर
रैंक 3सिमरनप्रीत कौर
PSEB 8वीं परीक्षा का रिजल्ट 2023: ऐसे करें चेक
  • छात्र या उनके माता पिता पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार पीएसईबी कक्षा 8 परिणाम लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पेज ओपन ओ जाएगा, अब परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • घोषित हुए पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं के रिजल्ट, यह रहा डायरेक्ट लिंक
PSEB 8वीं कक्षा का परिणाम 2023 लाइव कर दिया गया है, इच्छुक छात्र या उनके माता पिता निम्नलिखित वेबसाइट से परिणाम चेक कर सकते हैं।
  • pseb.ac.in
  • pseb.ac.in/results
  • indiaresults.com
बता दें, इस बार कुल 2,98,127 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 2,92,206 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article