Punjab Board 5th Class Result 2026 Expected Date Time: पंजाब बोर्ड 5th क्लास का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। बता दें, बोर्ड ने आज अचानक से 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। कुज 262,966 छात्र 8वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 253,789 छात्रों को सफलता मिली। कुल पास प्रतिशत 96.51% रहा। फरीदकोट की तमन्ना ने 600 में से 600 अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया। इन रिजल्ट के जारी होने के बाद से 5वीं कक्षा के छात्र इंटरनेट पर पूछ रहे हैं कि PSEB 5th Result 2026 Kab Aayega
पंजाब बोर्ड 5th क्लास का रिजल्ट कब आएगा
एक अनुमान के अनुसार, अगले हफ्ते कक्षा 5वीं के छात्रों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद डेटा भी आपके सामने होंगे, जिसमें पंजीकृत छात्रों की संख्या, पास होने वाले छात्रों की संख्या, कुल पास प्रतिशत जैसी जानकारी होगी।
PSEB 5th Class Result 2026 check online कैसे करें?
PSEB पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए अभिभावकों को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
पंजाब बोर्ड 5th क्लास का रिजल्ट कैसे देखें
- पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Results" लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- "Class 5" के लिए खास लिंक को चुनें।
- दिए गए फील्ड्स में अपना रजिस्टर्ड नाम या ऑफिशियल रोल नंबर डालें।
- अपने मार्क्स देखने के लिए "Submit" या "Find Results" बटन पर क्लिक करें।
PDF डाउनलोड करने के बाद, अपने स्कूल के रिकॉर्ड के लिए उसकी एक कॉपी प्रिंट कर लें।
पंजाब बोर्ड की 5वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 मार्च से 12 मार्च, 2026 तक आयोजित की गईं थी। परीक्षा पेन और पेपर मोड मेंं कराई गई, छात्र PSEB 5वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद pseb.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
इससे पहले, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) पंजाब में कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करता था। हालांकि, 2025-26 के इस सत्र से, कक्षा 5 के छात्रों का मूल्यांकन 'लर्निंग आउटकम इवैल्यूएशन सिस्टम' (LOES) के अनुसार किया गया है, और उनकी परीक्षा पंजाबी, अंग्रेजी, हिंदी, गणित और पर्यावरण विज्ञान विषयों में ली गई है।
