Private School Fees News: इस राज्य में सरकार का प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन, नोटिस बोर्ड पर देनी होगी फीस की जानकारी

Private School Fees News: तमिलनाडु सरकार ने प्राइवेट स्कूलों पर बड़ा एक्शन लिया है। अब स्कूलों को नोटिस बोर्ड पर फीस की जानकारी देनी होगी। यदि कोई स्कूल इससे ज्यादा फीस वसूलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Private School Fees News: तमिलनाडु की विजय थलापति सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा अधिक फीस वसूले जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा विभाग ने अब स्कूलों के लिए निर्धारित ट्यूशन फीस का विवरण नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया है। राज्य सरकार ने यह कदम कई शिकायतों के बाद उठाया है। बता दें कई प्राइवेट स्कूल के खिलाफ निर्धारित मानदंडों से अधिक शुल्क वसूलने की लगातार शिकायतें आ रही थी। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि सभी सरकारी और निजी स्कूल 4 जून से फिर से खुलेंगे। यदि कोई निजी स्कूल निर्धारित राशि से अधिक फीस वसूलता है, तो उसकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

Private School Fees News

Private School Fees News: अब प्राइवेट स्कूलों को नोटिस बोर्ड पर देनी होगी फीस की जानकारी

Tamil Nadu School Fees: राज्य में कुल इतने प्राइवेट स्कूल

अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि तमिलनाडु में 13,000 से अधिक मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल चल रहे हैं। यह नियम तमिलनाडु स्कूल (Fee Collection Regulation) संशोधन अधिनियम की ओर से, जिसके तहत वरिष्ठ अधिकारियों और शिक्षाविदों की एक समिति शुल्क निर्धारित करती है।

End of Feed