Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा से पहले तनाव से कैसे बचें? PM मोदी ने छात्रों को दिया जवाब
Pariksha Pe Charcha 2025: आज यानी 10 फरवरी को सुबह 11 बजे से परीक्षा पे चर्चा का कार्यक्रम आयोजित (Pariksha Pe Charcha 2025) किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से परीक्षा के तनाव को दूर करने, पढ़ाई के बेहतर तरीकों व मानसिक स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर बच्चों से (Pariksha Pe Charcha LIVE Link) बातचीत कर रहे हैं। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, पीएमओ यूट्यूब चैनल, शिक्षा मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सोशल मीडिया चैनलों पर किया जा रहा है। यहां आप लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं।
Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा से पहले तनाव से कैसे बचें? PM मोदी ने छात्रों को दिया जवाब
वहीं प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 36 छात्रों का सेलेक्शन किया गया है। ये छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे बातचीत करेंगे। जिसमें केंद्रीय विद्यालय, सैनिक विद्यालय, नवोदय विद्यालय, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और सीबीएसई के स्कूलों के छात्र शामिल हैं।
Pariksha Pe Charcha 2025 Telecast
इस बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम एक नये रोमांचक तरीके से दिखाया जाएगा। इस वर्ष पीएम मोदी के साथ बॉलीवुड व खेल जगत के तमाम लोग छात्रों को मोटिवेट करते हुए नजर आएंगे। कार्यक्रम में फिल्म स्टार दीपिका पादुकोण, 6 बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जैसे फेमस लोग भी छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव से दूर रहने के टिप्स देंगे। वहीं खेल और अनुशासन में एमसी मैरीकॉम, अवनी लेखरा और सुहास यतिराज अनुशासन के माध्यम से लक्ष्य को तय करने, दृढ़ता और स्ट्रेस मैनेजमेंट के बारे में बात करेंगे।
लीडर बनना है तो गांठ बांध लें पीएम मोदी की ये बात
उन्होंने कहा कि लीडर बनने के लिए टीमवर्क सबसे जरूरी है। आपके अंदर जहां कम वहां हम होना चाहिए। अपने साथियों को जहां कभी कोई कमी महसूस हो आप पहुंच जाएं। इससे उसका विश्वास बढ़ेगा। यह उसका विश्वास बढ़ाएगा और यह विश्वास आपकी लीडरशिप को मान्यता देगा।
Pariksha Pe Charcha 2025 LIVE Telecast: जीवन सिर्फ परीक्षा नहीं हैं...
Pariksha Pe Charcha 2025 LIVE: विफलताओं को अपना टीचर बना लें
Pariksha Pe Charcha 2025 LIVE: आपको सम्मान कमाना पड़ेगा..पीएम मोदी ने कहा
Pariksha Pe Charcha 2025 LIVE: पीएम मोदी ने दिया अभिभावकों को सलाह
Pariksha Pe Charcha 2025 LIVE: फिटनेस के लिए नींद जरूरी
Pariksha Pe Charcha 2025 LIVE: लीडर बनना है तो क्या करें, पीएम ने बताया
Pariksha Pe Charcha 2025 LIVE: क्या कभी आपने खुद से खुद की लड़ाई लड़ना तय किया है?
Pariksha Pe Charcha 2025 LIVE उन्होंने कहा कि खुद से लड़ना है तो खुद से मिलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमें सोचना चाहिए कि मैं क्या करूं तो मुझे संतोष मिलेगा। कई बार अपने आपको पूछना चाहिए। धीरे धीरे अपने मन को स्थिर करना चाहिए तब जाकर आप चुनौती किस चीज की करना है तय कर सकते हैं।
