एजुकेशन

Palghar School Closed: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, मुबई और पालघर सहित कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद

Palghar School Closed: IMD की भारी बारिश की चेतावनी और 4 जुलाई से लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई और पालघर जिला प्रशासन ने बुधवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए हैं।

Image

पालघर में बारिश के चलते स्कूल बंद

Palghar School Closed: पालघर जिला प्रशासन ने 8 जुलाई 2026 (बुधवार) को सभी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ियों में छुट्टी की घोषणा की है। यह फैसला भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मुंबई द्वारा 7 जुलाई 2026 को जारी मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर लिया गया है। 7 जुलाई 2026 (मंगलवार) को जारी IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, मुंबई और पालघर जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पालघर में 4 जुलाई (शनिवार) से ही भारी बारिश हो रही है, इसलिए अधिकारियों ने माना कि ऐसे खराब मौसम में छात्रों का स्कूल आना-जाना बहुत खतरनाक हो सकता है।

यह आदेश आंगनवाड़ियों, सरकारी और प्राइवेट प्राइमरी स्कूलों, सरकारी और प्राइवेट सेकेंडरी स्कूलों, जिला परिषद स्कूलों, म्युनिसिपल स्कूलों, सहायता प्राप्त और बिना सहायता प्राप्त स्कूलों, आश्रम स्कूलों, कॉलेजों, वोकेशनल और ट्रेनिंग संस्थानों पर लागू होगा। इसके अलावा, ज़िले के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे बाहर निकलने से बचें और ज़िले में बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए सतर्क रहें।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 203.3 मिमी बारिश पालघर जिले में दर्ज की गई। इसके अलावा ठाणे में 116.4 मिमी, रायगढ़ में 108.7 मिमी, मुंबई उपनगर में 90.4 मिमी और पुणे में 70.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

महाराष्ट्र में कहां कहां भारी बारिश का रेड अलर्ट

IMD के Nowcast के अनुसार, बात करें तो फिलहाल पालघर में रेड अलर्ट है। इसके अलावा ठाणे, रायगढ़, पुणे, नासिक और मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगर सुबह तक भारी बारिश की स्थिति बरकरार रही तो स्कूल बंद को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

मुंबई के आस-पास के जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रायगढ़, पालघर, ठाणे में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। स्थिति को देखते हुए कई स्थानों पर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। अब देखना यह है कि कल यानी बुधवार को भी स्कूल बंद रहेंगे या खुले।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article