उल्टी दिशा में बहने वाली भारत की इकलौती नदी कौन सी, क्या है उल्टा बहने के पीछे की वजह ?

Opposite Flowing River in India : गंगा यमुना जैसी नदियां लाखों लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। दूर दूर से लोग यहां पर विजिट करने आते हैं। ये सभी नदियां पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर बढ़ती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि एक नदी ऐसी भी है, जो उल्टी दिशा में बहती है। इस नदी को आकाश की बेटी भी कहा जाता है। ये कौन सी नदी है और उल्टी दिशा में क्यों बहती है, चलिये जानते हैं...

Opposite Flowing River of India : भारत में बहने वाली नदियां अपनी अलग-अलग वजहों के चलते चर्चा में रहती हैं। जिस नदी की हम बात कर रहे हैं उसे कुंवारी नदी भी कहा जाता है। चलिये जानते हैं किस नदी को कुंवारी नदी कहा जाता है और क्या है इसके उल्टा बहने के पीछे का वैज्ञानिक कारण। ये नदी वैसे तो अपनी कई वजहों को लेकर फेमस है, लेकिन ये उल्टी बहने के चलते भी काफी मशहूर है। इस नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक पठार में है। गंगा की तरह इसकी भी अपनी धार्मिक मान्यताएं हैं।

Opposite Flowing River

Opposite Flowing River

उल्टा है इस नदी का प्रवाह

आपको बता दें कि नर्मदा नदी उल्टी दिशा में बहती है। इसका जो प्रवाह है, वो उल्टी दिशा में है। नदी के प्रवाह के लिए जो ढलान है, वो उल्टी दिशा में है। इसी ढलान की वजह से इस नदी का प्रवाह उल्टा है। ये नदी गुजरात और मध्य प्रदेश की मुख्य नदी है। नर्मदा नदी को कुछ जगहों पर रीवा नदी के नाम से भी जाना जाता है। ये भारत की 5वीं सबसे लंबी नदी है, जो 1077 किलोमीटर का सफर तय करती है। इस नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक पठार में है।

End of Feed