एजुकेशन

Up Board Result 2023: यूपी में जेल में बंद कैदियों ने बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

  • Edited by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 26, 2023, 02:15 PM IST

Up Board Result 2023: हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बरेली जेल में बंद 50 वर्षीय ओंकार सिंह ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में बैठने वाले कैदियों में टॉप किया है। बता दें, उन्होंने 83.3 फीसदी अंक पाए हैं।

Image

Up Board Result 2023 (image source - pixabay)

Up Board Result 2023: हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बरेली जेल में बंद 50 वर्षीय ओंकार सिंह ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में बैठने वाले कैदियों में टॉप किया है। उसने 10वीं कक्षा में 83.3 फीसदी अंक हासिल किए थे। वह अब आगे पढ़ना चाहता है। दहेज हत्या मामले में एक अन्य दोषी 35 वर्षीय छोटे लाल ने 61.1 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा की परीक्षा में टॉप किया है। उसे दहेज के मामले में दोषी ठहराया गया है।

महिला कैदियों में, 40 वर्षीय नईमा ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में 72.6 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। उसे अपनी भाभी की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया है और वह 2016 से रामपुर जेल में बंद है।

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लगभग सभी कैदियों ने परीक्षा पास कर ली है।

कक्षा 10 की परीक्षा देने वाले 62 कैदियों में से 59 सफल रहे, इससे उत्तीर्ण प्रतिशत 95.16 हो गया। इसी तरह 65 कैदियों में से 45 ने 12वीं की परीक्षा पास की है।

मुख्यालय में तैनात एक जेल अधिकारी ने कहा कि कैदियों ने दूसरों के लिए एक मिसाल कायम की।

नैनी और बरेली की केंद्रीय जेलों सहित उत्तर प्रदेश की 25 जेलों के कैदियों ने

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कक्षा 10 में 95.16 प्रतिशत और कक्षा 12 में 69.23 प्रतिशत का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया।

किस कक्षा में कितने हुए पास और फेल

इस साल, परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले 27 लाख उम्मीदवारों में से केवल 19 लाख ने कक्षा 12 का परिणाम पास किया।

इसी तरह कक्षा 10वीं की परीक्षा में पंजीकृत 31 लाख में से 22 लाख छात्रों को सफलता मिली।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article