OFSS Bihar 11th Admission 2025: बिहार बोर्ड 11वीं में एडमिशन आज से, इस डायरेक्टर लिंक से करना होगा आवेदन

OFSS Bihar 11th Admission 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने ऐलान किया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए बिहार में 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स स्ट्रीम में कक्षा 11 में दाखिला लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम (OFSS) पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

OFSS Bihar 11th Admission 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने ऐलान किया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए बिहार में 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स स्ट्रीम में कक्षा 11 में दाखिला लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम (OFSS) पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 11वीं क्लास में एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को OFSS पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन पत्र ऑनलाइन ofssbihar.in पर जमा करने होंगे। आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू होकर 3 मई 2025 तक चलेगी। बता दें कि आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क भी देना होगा। आवेदन के बाद छात्रों के लिए स्कूल और कॉलेज के आवंटन को निर्धारित करने में मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। वहीं फाइनल सिलेक्शन 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

OFSS Bihar 11th Admission 2025

OFSS Bihar 11th Admission 2025

महत्वपूर्ण बात ये है कि ऐसे छात्र जिन्होंने CBSE, ICSE या बिहार बोर्ड के माध्यम से अपनी 10वीं कक्षा पूरी की है, वे आवेदन करने के पात्र हैं। उन्हें आवेदन पत्र भरने के लिए OFSS की आधिकारिक वेबसाइट (ofssbihar.in) पर जाना होगा।

End of Feed