एजुकेशन

FIIT JEE पर ईडी ने कसा शिकंजा, नोएडा गुरुग्राम सहित कई सेंटर्स पर छापेमारी

ED Raids ON FIIT JEE: FIITJEE के कई कोचिंग सेंटर्स पर ईडी ने शिकंजा कसा है। नोएडा, गुरुग्राम समेत तमाम सेंटर्स पर ईडी ने छापेमारी की है। इस साल फिटजी के कोचिंग सेंटर्स के खिलाफ फीस लेने के बाद कोचिंग सेंटर बंद करने के कई मामले दर्ज किए गए थे।

Image

ED raids on Fiitjee

ED Raids ON FIIT JEE: FIITJEE पर ईडी ने अपना शिकंजा कस दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने FIIT JEE कोचिंग के नोएडा, गुरुग्राम और दिल्ली सहित 10 केंद्रों और मालिक डीके गोयल के घर छापा मारा है। इस साल फिटजी के कोचिंग सेंटर्स के खिलाफ फीस लेने के बाद कोचिंग सेंटर बंद करने के कई मामले दर्ज किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 12000 छात्रों की फीस लेकर कोचिंग सेंटर्स बंद किए गए थे। ऐसे में प्रवर्तन निदेशालय ने अब फिटजी पर शिकंजा कस दिया है।

FIIT JEE पर ईडी की छापेमारी

अधिकारियों ने बताया कि कोचिंग संस्थान के प्रवर्तकों के परिसरों सहित दिल्ली, नोएडा एवं गुरुग्राम में कई परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला नोएडा एवं दिल्ली पुलिस द्वारा कुछ अभिभावकों की शिकायतों पर दर्ज की गई प्राथमिकियों से जुड़ा है। अभिभावकों ने जनवरी में कहा था कि फिटजी के केंद्र अचानक बंद कर दिए गए जिससे उनके बच्चे मुश्किल में पड़ गए।

दिल्ली एनसीआर के कई जगहों पर रेड

अधिकारियों के अनुसार, अभिभावकों ने कहा कि उन्होंने लाखों रुपये शुल्क के रूप में जमा किए थे लेकिन उन्हें न तो कोई सेवा मिली और न ही उनके पैसे वापस किए गए थे। ईडी की टीम ने साजिशकर्ताओं के आवासीय परिसरों की भी तालाशी ली। ईडी ने कहा कि कोचिंग सेंटरों से लिए गए फंड को निजी लाभ या अन्य संस्थाओं में इस्तेमाल करने का आरोप हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article