OFSS Bihar 11th Admission 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने ऐलान किया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए बिहार में 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स स्ट्रीम में कक्षा 11 में दाखिला लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम (OFSS) पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 11वीं क्लास में एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को OFSS पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन पत्र ऑनलाइन
महत्वपूर्ण बात ये है कि ऐसे छात्र जिन्होंने CBSE, ICSE या बिहार बोर्ड के माध्यम से अपनी 10वीं कक्षा पूरी की है, वे आवेदन करने के पात्र हैं। उन्हें आवेदन पत्र भरने के लिए OFSS की आधिकारिक वेबसाइट (ofssbihar.in) पर जाना होगा।
आवेदन शुल्क
बता दें कि स्टूडेंट्स को 350 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क पिछले सालों की तुलना में 50 रुपये बढ़ा है। यह शुल्क विभिन्न भुगतान विकल्पों के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। बिना आवेदन शुल्क जमा किए पंजीकरण पूरा नहीं हो पाएगा।
कब जारी होगी मेरिट
3 मई 2025 को ऑनलाइन आवेदन की अवधि समाप्त होने के बाद बीएसईबी पहली मेरिट सूची जारी करेगा। स्टूडेंट्स के मार्क्स और उनकी संबंधित रिजर्वेशन कैटिगरी के आधार पर इस सूची में जगह दी जाएगी। जानकारी के अनुसार बीएसईबी कुल तीन मेरिट लिस्ट जारी करेगा। अगर किसी स्टूडेंट का नाम तीनों लिस्ट में भी नहीं आता है तो वह स्पॉट एडमिशन भी ले सकता है।
