Odisha Police Admit Card 2024: आज इस समय जारी होगा ओडिशा पुलिस जूनियर क्लर्क एडमिट कार्ड, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

Odisha Police Admit Card 2024 Release Date: ओडिशा पुलिस की ओर से जूनियर क्लर्क परीक्षा का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से ओडिशा पुलिस जूनियर क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

Odisha Police Admit Card 2024 Release Date: सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ओडिशा पुलिस की ओर से जूनियर क्लर्क परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 12 नवंबर 2024 को शाम 5 बजे जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी ओडिशा पुलिस जूनियर क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Odisha Police Admit Card 2024

Odisha Police Admit Card 2024

Odisha Police Admit Card 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा

ओडिशा पुलिस में जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर 2024 को किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

End of Feed