Odisha सरकार का बड़ा फैसला, KG से PG तक मुफ्त होगी पढ़ाई, 30 लाख से अधिक छात्रों को मिलेगा लाभ

Odisha सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा फैसला लिया है, जिसमें केजी क्लास से लेकर पीजी लेवल तक की शिक्षा मुफ्त में दी जाएगी। इस योजना को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दे दी गई है।

Odisha सरकार ने राज्य के छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के साथ शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में किंडरगार्टन यानी KG से लेकर पोस्टग्रेजुएट (PG) स्तर तक मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की एक महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस ऐतिहासिक फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने 'ज्ञानोदय-शिक्षासु समृद्धि: KG से PG तक मुफ्त शिक्षा' योजना (Free Education) को हरी झंडी दिखा दी है। यह योजना आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पूरे राज्य में प्रभावी रूप से लागू की जाएगी।

Odisha में KG से PG तक मुफ्त होगी पढ़ाई

Odisha में KG से PG तक मुफ्त होगी पढ़ाई (Photo - AI)

सरकारी और सहायता प्राप्त संस्थानों में एडमिशन फीस होगी माफ

मुख्यमंत्री माझी ने इस फैसले को देश भर में अपनी तरह की पहली और "ऐतिहासिक" पहल बताया है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके तहत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में रेगुलर कोर्स में दाखिला लेने वाले सभी योग्य छात्रों की एडमिशन फीस पूरी तरह से माफ कर दी जाएगी।

End of Feed