NVS Class 6 Admission 2024: नवोदय विद्यालय में एडमिशन का एक और मौका, बढ़ी आवेदन की तारीख, अब इस दिन तक करें अप्लाई

NVS Class 6 Admission 2024 Application: नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए काम की खबर है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बढ़ा दी है। ऐसे में जो पैरेंट्स अपने बच्चे का एडमिशन नवोदय विद्यालय में कराना चाहते हैं वो NVS Admission की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

NVS Class 6 Admission 2024 Application: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बढ़ा दी है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर थी लेकिन अब इसे 23 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए राहत की खबर है। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए NVS Admission की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा।

NVS Class 6 Admission

नवोदय विद्यालय क्लास 6 एडमिशन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को अब 23 सितबंर 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

End of Feed