एजुकेशन

NVS Admission 2025-26: नवोदय विद्यालय में एडमिशन विंडो कब तक है खुली, जानें कैसे करें आवेदन

NVS Admission 2025-26: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में कक्षा 9वीं और 11वीं (2025 - 2026) के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं, इच्छुक उम्मीदवार navodaya.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जानें क्या है लास्ट डेट

Image

जेएनवीएसटी कक्षा 9, 11 प्रवेश फॉर्म 2024 (image - canva)

NVS Admission 2025-26: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में कक्षा 9वीं और 11वीं (2025 - 2026) के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। अगर आप भी इस स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं तो navodaya.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें, नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से प्रतिवर्ष कक्षा 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट का आयोजन किया जाता है।

JNVST Class 9, 11 Admission form 2025 Last Date

जो भी छात्र या उनके अविभावक अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलाना चाहते हैं उन्हें जल्द इस ओर सोचने की जरूरत है, क्योंकि आवेदन प्रक्रिया चल रही है। 9 नवंबर 2024 को आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।

JNVST Class 9, 11 Admission form 2024

एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in से भरा जा सकेगा, नीचे डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

NVS Admission 2025 Eligibility

कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए छात्र का कक्षा 8वीं में होना जरूरी है। इसके अलावा छात्र का जन्म 01 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच हुआ हो। इसी प्रकार 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र का 10वीं कक्षा में अध्ययनरत होना आवश्यक है। इसके साथ ही छात्र का जन्म 1 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच हुआ हो। जो छात्र सत्र 2024-25 से पहले हाई स्कूल कर चुके हैं वे आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं।

कैसे करें आवेदन

  • navodaya.gov.in पर जाएं।
  • JNVST Class 9 Admission form Link या JNVST Class 11 Admission form Link पर जाएं।
  • अब इसमें मांगी गई जरूरी डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड कर दें।
  • अब आप पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
JNVST Class 9 Application Form Direct Link

एनवीएस 9वीं व 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 9 नवंबर 2024 है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article