National Testing Agency (NTA) NEET UG 2023: NTA NEET पंजीकरण जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। NEET UG परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद, NTA छात्रों के लिए NEET परीक्षा फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर उपलब्ध कराएगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, NTA NEET 2023 परीक्षा 7 मई, 2023 को होनी है। एक बार जब पंजीकरण प्रक्रिया neet.nta.nic.in पर शुरू हो जाएगी, तो यहां रजिस्ट्रेशन लिंक शेयर दिया जाएगा।
कौन कर सकेगा आवेदन
एनटीए नीट 2023 पात्रता मानदंड नीट 2022 के लिए सूचना बुलेटिन के अनुसार, उम्मीदवारों को मुख्य विषयों के रूप में जीव विज्ञान, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करनी जरूरी है। नीट 2023 के लिए विवरण जल्द ही neet.nta.nic.in पर आने की उम्मीद है।
कब से है नीट यूजी परीक्षा
हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इस साल का परीक्षा कैलेंडर जारी किया था, जिसके अनुसार, नीट यूजी 2023 परीक्षा 7 मई, 2023 को आयोजित की जानी है। प्रवेश पत्र परीक्षा से हफ्ता 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। नीट यूजी 2023 के लिए पूर्ण परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद निश्चित तिथि की सूचना दी जाएगी।
ऐसे कर सकेंगे नीट यूजी के लिए पंजीकरण
- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाएं
- नीट यूजी 2023 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं और लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
एक अनुमान के अनुसार, अधिकांश एनईईटी उम्मीदवारों का लक्ष्य एम्स नई दिल्ली में शामिल होना हो सकता है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 के अनुसार, एम्स दिल्ली एमबीबीएस पाठ्यक्रमों के लिए भारत का शीर्ष मेडिकल कॉलेज है।
