JEE Main Result Date and Time 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से बहुप्रतीक्षित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2023 के परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयारी हो चुकी है। इसके अलावा एनटीए जेईई मेन 2023 का रिजल्ट जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट यानी jeemain.nta.nic.in की मदद से घोषित करेगा। इस साल एनटीए की ओर से 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल को जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा आयोजित हुई थी।
JEE Main Result 2023
24 अप्रैल को एनटीए ने फाइनल आंसर की को जारी किया था। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि जेईई मेन 2023 के रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित होंगे। हालांकि, एनटीए के एक अधिकारी ने एक प्रमुख मीडिया हाउस से पुष्टि की कि परिणाम 25 अप्रैल को जारी नहीं होंगे। इसलिए, बीते यह उम्मीद की जाती है कि एनटीए जेईई सेशन 2 के लिए मेन्स रिजल्ट 26 अप्रैल को जारी करेगा लेकिन ऐसा भी नहीं हो सका। अब 27 अप्रैल को परिणाम के जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
एक बार जब एनटीए सेशन 2 के लिए जेईई मेन 2023 का रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने संबंधित परिणामों को चेक और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, यानी jeemain.nta.nic.in पर जा सकते हैं।
इस बीच, जेईई मेन 2023 सत्र 2 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी यानी प्रोविजनल आंसर की 19 अप्रैल को जारी की गई थी और छात्रों को 21 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराने के लिए मौका दिया गया था। NTA 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए परिणाम जारी करेगा।
How to Download JEE Mains Result: जेईई मेन 2023 रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
एक बार जेईई मेन के परिणाम घोषित हो जाने पर इसको उम्मीदवार यहां दिए स्टेप्स को फॉलो करते हुए अपने संबंधित परिणामों को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1: जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट यानी jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो, 'जेईई मेन रिजल्ट 2023 फॉर सेशन 2' (एक बार जारी)
स्टेप 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
स्टेप 4: पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपका जेईई मेन 2023 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए अपने परिणाम का प्रिंटआउट लें।
जेईई मेन्स परीक्षा उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे जेईई मेन 2023 रिजल्ट के संबंध में किसी भी अपडेट के लिए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर नियमित रूप से लगातार नजर बनाए रखें।
