एजुकेशन

Manabadi AP Inter 1st, 2nd Year Results 2023: आंध्रप्रदेश बोर्ड रिजल्ट जारी, देखें bieap.apcfss.in एपी इंटर रिजल्ट डाउनलोड लिंक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 26, 2023, 07:28 PM IST

AP Inter Results 2023 1st, 2nd Year Manabadi on www.bie.ap.gov.in, results.cgg.gov.in: बीआईई एपी यानी आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आज एपी इंटर प्रथम और द्वितीय परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.bieap.apcfss.in और www.bie.ap.gov.in की मदद से रिजल्ट को ऑनलाइन मोड में घोषित किया गया है।

Image

मनबादी एपी इंटर फर्स्ट एंड सेकेंड ईयर रिजल्ट 2023

AP Inter Results 2023 1st, 2nd Year Manabadi on www.bie.ap.gov.in, results.cgg.gov.in, manabadi.com: बीआईईएपी यानी बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश एपी इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के रिजल्ट आज, 26 अप्रैल को जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा छात्र इन परिणामों को शाम 6.40 बजे घोषित होने के बाद अब आधिकारिक वेबसाइट examresults.ap.nic.in और bie.ap.gov.in की मदद से जाकर चेक भी कर सकते हैं।

AP Inter 2nd year result 2023 Download: आंध्रप्रदेश बोर्ड इंटर रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

आंध्र बोर्ड फर्स्ट ईयर डायरेक्ट लिंक - AP Inter 1st year result 2023 Download Direct link

आंध्र बोर्ड दूसरे साल के डायरेक्ट लिंक - AP Inter 2nd year result 2023 Download Link

AP Inter Results 2023 1st, 2nd Year Manabadi: ऐसे चेक करें अपना आंध्र प्रदेश एपी का रिजल्ट

एपी इंटर के छात्र अपने मार्क्स मेमो डाउनलोड करने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - bie.ap.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉग इन करें।

स्टेप 3: यहां से आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्टेप 4: रिजल्ट को डाउनलोड करें और स्कोर का प्रिंटआउट भी निकाल लें।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री बोत्चा सत्यनारायण इंटर फर्स्ट, सेकेंड ईयर वर्ष के रिजल्ट शाम 5 बजे जारी करने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से रिजल्ट में देरी हुई और इसे शाम 6.30 के बाद जारी किया जा सका। इसके बाद अब छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट की मदद से जाकर देख सकते हैं। एपी इंटर के रिजल्ट को चेक करने के लिए छात्रों को बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना जरूरी है।

एपी इंटर सेकेंड ईयर की परीक्षा 16 मार्च से 4 अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित हुई थीं और फर्स्ट ईयर की परीक्षाएं 15 मार्च से 3 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं। छात्रों को इस बात की सलाह दी जाती है कि वे अपने अंकों की ऑनलाइन मोड में चेक करने के लिए अपने हॉल टिकट को भी तैयार रखें। इसके उपलब्ध होने पर, BIEAP इंटर रिजल्ट को देखने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां पर दिया गया है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article