एजुकेशन

NTA CUET UG 2023: सीयूईटी सिटी स्लिप का इंतजार हुआ खत्म, cuet.samarth.ac.in पर इस दिन करें डाउनलोड

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 15, 2023, 09:58 PM IST

CUET UG Exam City Slip: सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा डेट्स की घोषणा हो गई है और परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है और सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 30 अप्रैल को जारी होने वाली है। सीयूईटी परीक्षा तिथि 2023 एडमिट कार्ड विवरण और अन्य जानकारी यहां पर देख सकते हैं।

Image

CUET UG परीक्षा 2023 सिटी स्लिप

CUET UG Exam City Slip and Admit Card 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा की डेट्स को लेकर घोषणा कर दी गई है और परीक्षा मई में आयोजित होनी है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए की ओर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो गई है और सफलतापूर्वक रजिस्टर उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। सीयूईटी 2023 शेड्यूल के अनुसार, सीयूईटी 2023 परीक्षा सिटी स्लिप 30 अप्रैल को जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपनी सीयूईटी यूजी परीक्षा सिटी स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। सीयूईटी परीक्षा डेट 2023, प्रवेश पत्र और अन्य विवरण यहां चेक कर सकते हैं।

सीयूईटी परीक्षा डेट 2023 (CUET Exam Date 2023)

एनटीए की ओर से 21 से 31 मई 2023 के बीच अलग-अलग डेट्स पर सीयूईटी 2023 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा कई स्टेप्स में आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को विषयों के अनुसार परीक्षा डेट और स्लॉट आवंटित किए जाएंगे। सीयूईटी परीक्षा कार्यक्रम जल्द वेबसाइट पर जारी होगा और उम्मीदवार सीयूईटी प्रवेश पत्र के माध्यम से अपनी परीक्षा डेट और समय को चेक कर सकेंगे।

एनटीए मई के दूसरे सप्ताह में सीयूईटी एडमिट कार्ड को जारी करेगा, जबकि परीक्षा सिटी स्लिप 30 अप्रैल को जारी होने वाली है। सिटी स्लिप के माध्यम से, उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल के लिए आवंटित शहर का पता चलेगा और उसी के अनुसार यात्रा की व्यवस्था होगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने सीयूईटी आवेदन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपनी परीक्षा सूचना पर्ची को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए भारत में सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों (CUs) और भाग लेने वाली यूनिवर्सिटी के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में ग्रेजुएशन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए CUET UG पूरे भारत में 13 माध्यमों में आयोजित की जाएगी।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article