NTA ने जारी की CMAT 2026 परीक्षा की तारीख, जानें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

CMAT 2026 परीक्षा का आयोजन NTA कंप्यूटर बेस्ड मोड यानी CBT मोड में करवाएगा। एनटीए ने MBA और PGDM एडमिशन के लिए CMAT परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। परीक्षा 25 जनवरी को देश के अलग-अलग शहरों में कराई जाएगी।

NTA CMAT 2026 Exam Date : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने MBA और PGDM एडमिशन के लिए कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2026) की एग्जाम डेट्स जारी कर दी हैं। CMAT 2026 का एग्जाम 25 जनवरी को देश भर के अलग-अलग शहरों में कंप्यूटर-बेस्ड यानी CBT मोड में होगा।

NTA CMAT 2026 exam

NTA CMAT 2026 exam

CBT मोड में होगी CMAT परीक्षा : CMAT 2026 Exam Schedule

बताते चलें कि CMAT 2026 परीक्षा का आयोजन NTA कंप्यूटर बेस्ड मोड यानी CBT मोड में करवाएगा। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। इसमें उम्मीदवारों की काबीलियत को कई सेगमेंट जैसे क्वांटिटेटिव टेक्नीक और डेटा इंटरप्रिटेशन, लॉजिकल रीजनिंग, लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन, जनरल अवेयरनेस और इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप में परखा जाएगा, ताकि उन्हें एकेडमिक सेशन 2025-26 में मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन मिल सके। क्वेश्चन पेपर का मीडियम सिर्फ इंग्लिश होगा।

End of Feed