Noida School Closed News: प्रदूषण के बीच नोएडा के स्कूलों के लिए नया आदेश, हाईब्रिड मोड में चलेंगी क्लासेज

Noida School Closed News: गौतमबुद्ध नगर में प्रदूषण के बीच स्कूल खोलने पर जिला प्रशासन का फैसला। जिला अधिकारी का आदेश गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और कॉलेजों/शैक्षणिक संस्थानों में कक्षाएँ हाईब्रिड मोड में संचालित होंगी।

Noida School Closed News: गौतमबुद्धनगर में प्रदूषण के बीच स्कूल खोलने पर लेकर जिला प्रशासन ने फैसला लिया है। जिला अधिकारी के आदेश अनुसार, गौतमबुद्धनगर के सभी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और कॉलेजों/शैक्षणिक संस्थानों में कक्षाएं हाईब्रिड मोड में संचालित होंगी। हाईब्रिड मोड का मतलब है कि कक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन (फिजिकल) दोनों तरीकों से चलाई जाएंगी। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, जहां ऑनलाइन पढ़ाई संभव हो, वहां छात्रों और उनके अभिभावकों को यह विकल्प दिया जाएगा कि वे ऑनलाइन माध्यम चुन सकते हैं।

Noida School Closed
Noida School Closed

नोएडा में प्रदूषण की हालत

दिल्ली के साथ ही नोएडा में भी हवा खतरनाक बनी हुई है। यहां एयर क्वालिटी गंभीर स्तर पर दर्ज की जा रही है। बढ़ते प्रदूषण का लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर बढ़ रहा है। जिसकी वजह से अब सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सांस और आंखों के मरीज की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

End of Feed