एजुकेशन

BPSC 69th Final Result 2024: जारी हुआ बीपीएससी 69वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, bpsc.bih.nic.in से करें चेक

BPSC 69th Final Result Link: बीपीएससी 69वीं फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे BPSC Official Website bpsc.bih.nic.in पर से इन रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे, हालांकि डायरेक्ट लिंक यहां खबर में दिया गया है।

Image

बीपीएससी 69वीं का अंतिम परिणाम जारी

BPSC 69th Final Result Link: बीपीएससी 69वीं फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में इन परिणामों को BPSC Official Website bpsc.bih.nic.in पर जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल था। आज 26 नवंबर को तीनों का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से BPSC 69th Final Result Online Check कर सकते हैं।

बीपीएससी 69वीं परीक्षा में कुल 470 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। जबकि इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 475 पदों पर भर्ती की जानी थी।

BPSC 69th Final Result Pdf How to Download

  • bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर इन लिंक्स पर क्लिक करें
26/11/2024 Final Results: Integrated 69th Combined Competitive Examination – Child Development Project Officer.

BPSC 69th Final Result 2024

आयोग इससे पहले प्री और मेंस परीक्षा का परिणाम जारी कर चुका है। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 31 अगस्त 2024 को जारी किया गया था और इसके बाद 1295 सफल उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया, ये प्रक्रिया 11 सितंबर से 19 सितंबर 2024 तक चली, जिसके बाद इंटरव्यू राउंड हुआ, 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2024 तक चले इंटरव्यू राउंड में 470 उम्मीदवारों को सफलता मिली।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article