NMMS Class 8 Result 2026 Released: एनएमएमएस कक्षा 8वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NMMS Class 8 Result 2026) खबर है। राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा के परिणाम राज्य स्तरीय शैक्षिक (NMMS Class 8 Result) अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषदों (एससीईआरटी) और संबंधित शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए जा रहे हैं। हाल ही में तमिलनाडु और गुजरात के एनएमएमएस परिणाम घोषित किए गए हैं। वहीं अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिणाम अलग अलग डेट पर जारी किए जाएंगे।
NMMS Class 8 Result 2026: यहां देखें एनएमएमएस कक्षा 8वीं
कक्षा 8वीं के छात्र अपने संबंधित राज्यों के ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन NMMS परिणाम देख सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करना होगा। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
NMMS Result 2026 Website: इस वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
- bse.ap.gov.in (आंध्र प्रदेश)
- madhyamik.assam.gov.in (असम)
- scert.bihar.gov.in (बिहार)
- siechd.nic.in (चंडीगढ़)
- cgbse.nic.in (छत्तीसगढ़)
- scertharyana.gov.in (हरियाणा)
NMMS Class 8 Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले SCERT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NMMS Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति कक्षा 8वीं के स्कोर कार्ड पर स्टूडेंट्स का नाम, रोल नंबर, डेट ऑफ, परीक्षा का नाम, स्कूल का नाम, स्कूल का पता आदि जानकारी होती होगी। ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
NMMS Result 2026: क्या है एनएमएमएस परीक्षा
बता दें एनएमएमएस कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए एक सरकारी छात्रवृत्ति परीक्षा है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद करना है। यह परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है और इसमें मानसिक क्षमता (MAT) तथा शैक्षिक योग्यता (SAT) से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक हर साल छात्रवृत्ति राशि दी जाती है।
