UP Medical College News: उत्तर प्रदेश के पांच नए मेडिकल कॉलेजों को मिली मान्यता, एक साल में बढ़ीं 1200 सीटें

UP Medical College: सीएम योगी के वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज के संकल्प को बड़ी उपलब्धि मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदेश के 5 और नये मेडिकल कॉलेज को मान्यता दे दी है। इसी के साथ वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की नयी सीटों की संख्या 1200 पहुंच गयी है।

UP Medical College News: वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज के संकल्प को पूरा करने में जुटी योगी सरकार के प्रयास रंग ला रहे हैं। सीएम योगी के प्रयासों का ही नतीजा है कि दूसरी अपील में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदेश 5 और नये मेडिकल कॉलेज को मान्यता देते हुए एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी है। जबकि कानपुर देहात और ललितपुर में मेडिकल कॉलेज की सीटों को बढ़ाकर 50 से 100 कर दिया गया है। इसी के साथ प्रदेश में एमबीबीएस की 600 और सीटों में बढ़ोत्तरी हुई। इस प्रकार वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 एमबीबीएस पाठ्यक्रम की नयी सीटों की संख्या 1200 पहुंच गयी है।

UP Medical College


UP Medical College

प्रदेश में इससे पहले 7 नए मेडिकल कॉलेज को मान्यता दी गई थी। इसमें पांच मेडिकल कॉलेज में 100-100 एमबीबीएस सीटों और कानपुर देहात और ललितपुर मेडिकल कॉलेज में 50-50 सीटों पर एमबीबीएस की मान्यता दी गयी थी। बता दें कि इसको लेकर सीएम योगी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी बात की थी, जिसके बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मान्यता के लिए एनएमसी में अपील दायर की थी। इसमें पहली अपील में प्रदेश के 7 मेडिकल कॉलेज को मान्यता दी गयी थी। देश में उत्तर प्रदेश पहला ऐसा राज्य बना जिसको एक साल के भीतर ही मेडिकल की 1200 सीटें दी गई हैं

End of Feed