NIFT Result 2024: जारी होने जा रहा निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

NIFT Result 2024, Sarkari Result 2024: एनटीए द्वारा निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट बहुत जल्द ही exams.nta.ac.in/NIFT पर जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी को किया गया था।

NIFT Result 2024 Sarkari Result 2024: निफ्ट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

NIFT Result 2024

NIFT Result 2024

NTA NIFT Result 2024: इस तारीख को हुई थी परीक्षा

एनटीए द्वारा निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 5 फरवरी को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 17 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 19 फरवरी तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। अब सभी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed