नेपाल की शिक्षा में 'बालेन युग' की शुरुआत, 100 दिवसीय एक्शन प्लान में राजनीति मुक्त होंगे स्कूल-यूनिवर्सिटी, बदलेंगे विदेशी नाम

Nepal Balen Shah 100 Day Action Plan Education Reform Balen Shah Bans Student Politics School College Foreign Names to Be Change - नेपाल की शिक्षा में 'बालेन युग' की शुरुआत: 100 दिवसीय एक्शन प्लान में राजनीति मुक्त होंगे स्कूल-यूनिवर्सिटी, बदलेंगे विदेशी नाम

नेपाल की शिक्षा प्रणाली में एक बड़े बदलाव की लहर देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री बालेन शाह की नवगठित सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर ली है। नेपाल की शिक्षा व्यवस्था का कायाकल्प करने के लिए '100 दिवसीय कार्य योजना' (100 Day Action Plan) का खाका पेश किया है। इस ऐतिहासिक पहल का मुख्य लक्ष्य नेपाली शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक हस्तक्षेप से पूरी तरह से मुक्त करना है। इतना ही नहीं इसे वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार करना भी इस प्लान का लक्ष्य है। सरकार के इस रुख से यह स्पष्ट हो गया है कि नेपाल में स्कूल और विश्वविद्यालय अब केवल शिक्षा और रिसर्च का केंद्र होंगे, न कि राजनीतिक गतिविधियों के ठिकाने।

nepal govt

नेपाल की शिक्षा में 'बालेन युग' की शुरुआत

शिक्षा केंद्रों में राजनीतिक हस्तक्षेप खत्म

बालेन सरकार का 100 डे एक्शन प्लान का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा शैक्षणिक परिसरों में राजनीति पर पूरी तरह से रोक लगाना है। सरकार द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, अब नेपाल के किसी भी स्कूल या कॉलेज में राजनीतिक दलों से जुड़े छात्र संगठनों नहीं होंगे। इसके साथ ही इन संगठनों को अपने ऑफिस हटाने के लिए 60 दिनों का समय दिया गया है।

End of Feed