NEET UG Toppers 2024: नीट यूजी में घट गए टॉपर्स, सिर्फ 17 छात्रों को मिले पूरे 720 मार्क्स, देखें टॉपर्स लिस्ट

NEET UG Toppers List 2024: नीट यूजी 2024 परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट अब जारी हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से रिवाइज्ड रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनडीए ने नीट यूजी परीक्षा का नया रिजल्ट जारी किया है। परीक्षा में फिजिक्स सब्जेक्ट के एक सवाल में गड़बड़ी के बाद अब रिजल्ट में बदलाव किया गया है। नीत यूजी परीक्षा में टॉपर्स की लिस्ट अब छोटी हो गई है।

NEET UG Toppers List 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी नीत यूजी रिवाइज्ड रिजल्ट के अनुसार, अब महज 17 छात्रों को ही टॉपर्स लिस्ट में जगह मिल पाई है। नीट यूजी के लिए जब पहले रिजल्ट जारी हुआ था तो कल 67 छात्रों को 720 में 720 अंक प्राप्त हुए थे। ग्रेस मार्क्स वाले छात्रों की दोबारा परीक्षा हुई इसके बाद जब रिजल्ट जारी (NEET UG Revised Result 2024) हुआ तो टॉपर्स की लिस्ट काटकर 61 हो गई। अब रिवाइज्ड रिजल्ट जारी होने के बाद सिर्फ 17 छात्रों को ही 720 में से 720 अंक प्राप्त हुए हैं। इस परीक्षा में मृदुल ने पहला स्थान प्राप्त किया है।

NEET UG Toppers 2024

नीट यूजी टॉपर्स लिस्ट

नीत यूजी परीक्षा के लिए रिवाइज्ड रिजल्ट अब फाइनल रिजल्ट के तौर पर देखा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस रिजल्ट के आधार पर ही अब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। नीत यूजी रिवाइज्ड रिजल्ट के अनुसार टॉपर्स की लिस्ट यहां देख सकते हैं।

End of Feed