NEET UG Fees Refund Link, Portal, Module: नीट यूजी 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा शुल्क वापसी के लिए उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। एनटीए ने फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल भरने के लिए ऑनलाइन लिंक एक्टिव कर दिया है। यह सुविधा 22 मई 2026 से 27 मई 2026 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
NEET UG Fees Refund Link, Portal, Module: फीस रिफंड के लिए एक्टिव हुआ लिंक
बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि NEET (UG)-2026 उम्मीदवारों की परीक्षा शुल्क वापसी (Refund) से संबंधित दिनांक 12.05.2026 की सार्वजनिक सूचना के क्रम में, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) सभी उम्मीदवारों को सूचित करती है कि शुल्क वापसी की प्रक्रिया के लिए अपने बैंक खाते का विवरण जमा करने हेतु NEET (UG)-2026 पंजीकरण पोर्टल पर एक विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
NEET UG Fees Refund Apply Online: ऐसे करें फीस रिफंड के लिए अप्लाई
उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके NEET (UG)-2026 पंजीकरण पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं और रिफंड लिंक पर क्लिक करके रिफंड पोर्टल तक पहुंच सकते हैं, जहां वे अपने बैंक खाते का विवरण जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार चाहें तो बैंक खाते की जानकारी सुनिश्चित करने के लिए रद्द किया गया चेक (Cancelled Cheque) भी अपलोड कर सकते हैं।
NEET UG Fees Refund Link: ध्यान से भरें डिटेल, दोबारा नहीं होगा बदलाव
ध्यान रहे एनटीए ने साफ कहा है कि, उम्मीदवार की ओर से बैंक डिटेल जमा करने के बाद उसे अंतिम माना जाएगा और उसके बाद किसी प्रकार का कोई संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को Annexure-I में दिए गए विवरण भरना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे NEET (UG)-2026 परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार का चार्जबैक (Chargeback) शुरू न करें।
