एजुकेशन

NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल जल्द होगा जारी, देखें आधिकारिक जानकारी

NEET UG Counselling 2024 Schedule: नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल 2024 जारी होने हो लेकर नया संकेत मिला है। अगर आप भी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल के प्रतीक्षा में है तो चेक करें नीट यूजी काउंसलिंग 2024 रजिस्ट्रेशन लेटेस्ट न्यूज क्या है।

Image

नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल 2024

NEET UG Counselling 2024 Schedule: नीट यूजी काउंसलिंग डेट 2024 पर जल्द ही अपडेट आने वाला है। हालांकि अभी नीट यूजी काउंसलिंग डेट नहीं आई है, लेकिन एक आधिकारिक जानकारी जरूर आई है। सबसे पहले तो यह जान लें कि एक बार काउंसलिंग डेट आने के बाद उम्मीदवारों को नीट यूजी काउंसलिंग 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए Medical Counselling Committee (MCC) Official Website mcc.nic.in या exams.nta.ac.in पर जाने की जरूरत होगी।

NEET UG Counselling 2024 Registration Date

गौरतलब है कि अभी नीट यूजी 2024 रिवाइज्ड यानी संशोधित रिजल्ट की घोषणा की जाने वाली है। जिस पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक दिन पहले कहा था कि ''नीट यूजी 2024 का संशोधित अंतिम परिणाम अगले दो दिनों में घोषित कर दिया जाएगा।''

अब चूंकि यह स्टेटमेंट एक से दो दिन पुराना है, ऐसे में मानकर चलिए कि आज शाम तक NEET UG Result 2024 की घोषणा की जा सकती है।जिसके बाद जल्द ही नीट यूजी काउंसलिंग 2024 date का भी खुलासा कर दिया जाएगा।

NEET UG Counselling 2024 MCC

बता दें, नीट यूजी काउंसलिंग mcc के लिए mcc.nic.in पर जाना होगा, क्योंकि इसी पेज पर से NEET UG Counselling 2024 Schedule को देखा जा सकेगा। पहले से ही नीट को लेकर काफी विवाद व देरी हो चुकी है, ऐसे में एमसीसी NEET UG Counselling 2024 Registration शुरू करने में बिल्कुल भी देर नहीं करेगा।

NEET UG Counselling 2024 News

लेटेस्ट खबर की बात करें, तो कई मीडिया हाउसेज आज 25 जुलाई को रिजल्ट घोषित होने की बात कर रही है, ऐसा हुआ तो 26 से 27 जुलाई तक NEET UG Counselling 2024 Started पर खबर आ सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article