एजुकेशन

अब इस डेट तक NEET UG फीस रिफंड के लिए भरें बैंक डिटेल, एनटीए ने बढ़ाई आखिरी तारीख

NEET UG Fees Refund Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक डिटेल भरने की प्रक्रिया के लिए अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। यहां बैंक डिटेल भरने की अंतिम तिथि 27 मई थी, जिसे बढ़ाकर 22 जून कर दिया गया है।

Image

NEET UG Fees Refund Last Date: NEET UG फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल भरने की आखिरी तारीख बढ़ी

NEET UG Fees Refund Last Date: नीट यूजी 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक डिटेल भरने की प्रक्रिया के लिए अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। यहां बैंक डिटेल भरने के लिए 22 मई को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं आखिरी तारीख 27 मई थी। हालांकि इसे एनटीए ने बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दिया है। इस बात की जानकारी एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 12.05.2026 और 22.05.2026 को जारी सार्वजनिक सूचनाओं के क्रम में, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG)-2026 उम्मीदवारों के परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते का विवरण जमा करने हेतु NEET (UG)-2026 पंजीकरण पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध कराई थी। यह सुविधा 22 मई 2026 से 27 मई 2026 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध थी।

अब तक लगभग 13 लाख उम्मीदवार अपने बैंक खाते का विवरण अपडेट कर चुके हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना बैंक खाता विवरण जमा नहीं किया है, उनकी सुविधा के लिए NTA ने बैंक विवरण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। अब तक लगभग 13 लाख उम्मीदवार अपने बैंक खाते का विवरण अपडेट कर चुके हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना बैंक खाता विवरण जमा नहीं किया है, उनकी सुविधा के लिए NTA ने बैंक विवरण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है।

ऐसे करें रिफंड के लिए आवेदन

उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके NEET (UG)-2026 पंजीकरण पोर्टल में लॉगिन कर सकते हैं और रिफंड लिंक के माध्यम से बैंक खाते का विवरण जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार चाहें तो बैंक खाते की जानकारी की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं। लॉगिन की प्रक्रिया Annexure-I में उपलब्ध है।

दोबारा नहीं भर सकेंगे बैंक डिटेल

ध्यान रहे एनटीए ने साफ कहा है कि, उम्मीदवार की ओर से बैंक डिटेल जमा करने के बाद उसे अंतिम माना जाएगा और उसके बाद किसी प्रकार का कोई संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को Annexure-I में दिए गए विवरण भरना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे NEET (UG)-2026 परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार का चार्जबैक (Chargeback) शुरू न करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article